Students from DED colleges will be trained with latest technology-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से किया जायेगा प्रशिक्षित

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 10:36 AM (IST)
डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से किया जायेगा प्रशिक्षित
मुकेश बघेल, गुरुग्राम। डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स अब लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट होंगे। जिसमें प्रदेश के सभी गवर्नमेंट डीएड कॉलेजों के स्टूडेंट्स और टीचर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। अप्रैल तक शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेनिंग के लिए फंड भी अपूर्व हो जाएगा, जिसके बाद नई तकनीक के साथ स्टूडेंट्स को तैयार किया जाएगा। प्रदेश में 21 डीएड कॉलेज हैं, जिनमें पुरानी प्रणाली के साथ ही छात्रों को पढ़ाया जाता है। लेकिन अब छात्रों को अपडेट करने की जरुरत है। डीएड कॉलेज में दो साल के कोर्स के बाद छात्रों को एक साल की इंटर्नशिप करवाई जाती है। जिसमें छात्रों को अलग-अलग स्कूलों में भेज कर क्लासेज लेनी होती है। इस प्रणाली में इंटर्नशिप टीचर्स वो ही ट्रेनिंग देते हैं जो कि उन्होंने सीखा होता है। ऐसे में स्कूलों तक अच्छी शिक्षा पहुंचानें के लिए विभाग की ओर से बेसिक तौर पर टीचर्स पर ही पहले मेहनत की जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स तक बेहतर शिक्षा पहुंच पाए।एससीईआरटी के प्रोग्राम को-ओर्डिनेटर मनोज कौशिक ने बताया कि हर बार दी जाने वाली ट्रेनिंग के तरीके को बदला जाएगा। डीएड कॉलेजों में अभी भी स्टूडेंट्स को पूरानी तकनीक के साथ पढ़ाया जा रहा है जिसे की अपडेट करने की अब सख्त जरुरत है। इसके लिए फंड की जरुरत है, जो अपूर्व होते ही ट्रेनिंग अप्रैल के बाद शुरु कर दी जाएगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement