Students created ruckus over non-registration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2024 5:23 PM (IST)
रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर छात्र छात्राओं ने किया हंगामा
बाढ। पंडारक प्रखंड के कोंदी उच्च विद्यालय में दसवीं क्लास की छात्र-छात्राओं का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर स्कूल के गेट पर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि प्रभारी पर प्रधानाचार्य जब रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछते हैं तो टालमटोल करते हैं। वही कुछ छात्रों का आरोप है कि कई हाई स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए ₹500 एडमिशन के लिए ₹400 गया। लेकिन कोंदी हाई स्कूल में एडमिशन में ₹500 और रजिस्ट्रेशन में 610 रुपए लिया गया उसके बावजूद भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से छात्र छात्राओं काफी परेशान है। रजिस्ट्रेशन का समय भी काफी कम बचा हुआ है इससे छात्र को अपने भविष्य की चिंता है। वहीं छात्रों का आरोप है कि हम लोग रजिस्ट्रेशन के पैसा दे चुके हैं लेकिन ऑनलाइन नहीं दिख रहा है वही प्रभारी प्रधानाचार्य से बच्चों की मुलाकात नहीं होती है जिससे उनको सही स्थिति का पता नहीं चल रहा। इस बाबत जब स्कूल के टीचर विद्यासागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें कुछ मालूम नहीं है। इस बाबत जब प्रभारी प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चों का आरोप में बुनियाद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement