student leader abdul razzak arrested for posting objectionable picture of yogi adityanath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में छात्र नेता गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 09:12 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में छात्र नेता गिरफ्तार
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के कारण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र नेता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब्दुल रज्जाक को हिन्दू गाजीपुर के लंका इलाके की प्रोफेसर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रज्जाक की गिरफ्तारी की मांग की थी। बताया जाता है कि पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र नेता ने योगी की एक आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसे लेकर हिन्दू युवा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात कोतवाली में एकजुट होकर आरोपी रज्जाक की गिरफ्तारी की मांग की, और वहीं डटे रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement