जयपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाइनीज मांझे की खरीद-फरोत, स्टोरेज और इस्तेमाल पर जयपुर जिला प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। ये रोक नायलोन मांझा और ग्लास कोटिंग के कोटन मांझे पर भी लगाई गई है। एनजीटी ने अपना ये आदेश खासतौर से एक-डेढ़ महीने के अंदर आने वाले त्योहारों के मद्देनजर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने जयपुर जिला ग्रामीण क्षेत्र में चाइनींज मांझा और धातु लगे मांझे के उपयोग से होने वाले नुकसान को देखते हुए महानगर क्षेत्र को छोडक़र जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
महाजन ने बताया की पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे के उपयोग से आमजन और पक्षियों को नुकसान पहुंच रहा है और इस नुकसान की संभावनाओं को देखते हुए महानगर क्षेत्र को छोडक़र पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। दरअसल, इस प्रकार के धागों या मांझो से आमजन, पक्षियों और बिजली के तार पर छूने से करंट लगने आदि का खतरा भी रहता है। पिछले कई सालों में पक्षियों के साथ-साथ कई बच्चे भी इसका शिकार होते हुए मर भी चुके हैं।
......