Advertisement
'बिहार बंद' के दौरान पटना में पथराव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

उधर, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी 'बिहार बंद' के दौरान पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सुबह आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रही है। लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं। सभी की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए।"
बता दें कि नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 'बिहार बंद' बुलाया गया है। वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवीईए) ने बंद का आह्वान किया है।
पटना के अलावा, शनिवार को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए। 'बिहार बंद' को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है। विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


