नई दिल्ली। उत्तराखंड स्टिंग पर प्रकरण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को सीबीआई के सवालों का जवाब दे रहे है। इससे पहले हरीश रावत मंगलवार सुबह 10 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही सीबीआई ने सवालों की झडी लगा दी। सूत्रों के मुताबिक रावत काफी नर्वस बताए जा रहे है। फिलहाल, रावत से पूछताछ जारी है। स्टिंग ऑपरेशन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली समन किया था। इस स्टिंग में हरीश रावत अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के बागी विधायकों को कथित तौर पर घूस की पेशकश करते हुए दिख रहे हैं।