19 मार्च को कैथल आएंगे केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 11:24 PM (IST)
कैथल। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह 19 मार्च को कैथल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उपायुक्त संजय जून ने बताया कि केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह स्थानीय हनुमान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही वे दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस प्रतिमा का अनावरण हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे।