Station Mahotsav celebrated at Bhilwara Railway Station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मनाया गया स्टेशन महोत्सव

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2023 7:25 PM (IST)
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मनाया गया स्टेशन महोत्सव
भीलवाड़ा । भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन भीलवाड़ा पर मंगलवार को ‘‘स्टेशन महोत्सव‘‘ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्टेशन महोत्सव योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष के स्टेशनों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अशोक कोठारी,सभापति नगर परिषद राकेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला,मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोनिका यादव, मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजय काकड़ा,स्टेशन अधीक्षक दिनेश शर्मा,वाणिज्य निरीक्षक गोवर्धनराम सहित रेलवे स्टाफ,स्कूल छात्र छात्राएं,बच्चे,रेल यात्री व आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं स्कूली बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही भीलवाड़ा स्टेशन भवन की समाकृति के रूप में निर्मित केक काटा गया।
भीलवाड़ा स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है,अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड पर स्थित इस स्टेशन के आसपास भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा, रूपाहेली,सरेरी,रायला रोड,लाँबिया,मांडल,भीलवाड़ा व हमीरगढ़ स्टेशन आते है। इस लाइन पर यातायात सन् 1881 में प्रारम्भ हुआ। सन् 1885 से सन् 1905 तक ब्रिटिश सरकार की ओर से बम्बई,बड़ौदा व मध्य भारत रेलवे कम्पनी द्वारा रेले चलाई जाती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement