भरतपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव हरीकुमार गोदारा व सीताराम शर्मा तथा संयुक्त निदेशक आर.के. यादव मंगलवार को भरतपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में जिले के सभी एसडीएम एवं विकास अधिकारियों के साथ बैठक जाटों की स्थिति पर चर्चा की। भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण देने के मामले में आयोग ने पहल की है। जाटों की स्थिति के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर दिनेश जांगिड़, एसडीएम शिवचरण मीणा, लक्ष्मीकांत बालोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।