State level special citizenship camp organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यस्तरीय विशेष नागरिकता शिविर हुआ आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2023 7:58 PM (IST)
राज्यस्तरीय विशेष नागरिकता शिविर हुआ आयोजित
-72 पाक विस्थापितों को सौंपे गए नागरिकता प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र -भारतीय नागरिक बनने पर गाया- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा जोधपुर। जिले में 30 जून, शुक्रवार को होने वाले राज्य स्तरीय नागरिकता शिविर से पूर्व विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में आयोजित हुआ। इस शिविर में 72 पाक विस्थापित नागरिकों को नागरिकता प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पंवार, हिंदु सिंह सोढ़ा, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रोबेशनरी आईएएस डॉ. अंशुप्रिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ( प्रथम) डॉ. भास्कर बिश्नोई एवं गृह विभाग के शासन उप सचिव राजेश जैन द्वारा पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए।
मनीषा पंवार ने संबोधित करते हुए कि आज आप हमारे परिवार के आधिकारिक रूप से हिस्सा बन गए है। उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने पर बधाई प्रेषित की।
सम्भागीय आयुक्त मीना ने कहा कि नागरिकता मिलने के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज आपका भारत भूमि पर पुनर्जन्म हुआ है।आपको भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों के प्रयोग के साथ ही कर्तव्यों को पालन भी करना होगा।
जिला कलक्टर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जोधपुर जिले में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।
गुप्ता ने कहा कि आज नागरिकता मिलने से आपको मताधिकार सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। इस अवसर उन्होंने नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों और प्रशासन की संपूर्ण टीम को बधाई दी।
डॉ.भास्कर विश्नोई ने बताया कि 30 जून, शुक्रवार को राज्य स्तरीय नागरिकता शिविर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगा, जिसमें नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।
ये खुशी के आंसू है क्यूंकि आज हम हिंदुस्तानी बन गए
नागरिकता मिलने पर अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ये खुशी के आंसू है क्यूंकि आज से हम हिंदुस्तानी बन गए हैं। नागरिकता मिलने पर सामुहिक रुप से पाक विस्थापितों ने गाया श् सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमाराश्। नागरिकता मिलने पर खुशी में लगाए जय हिंद, वन्देमातरम् और भारत माता की जय के नारे।
भारतीय नागरिकता प्राप्त लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि उनकी इच्छा को पूरी कर सरकार ने सम्बल दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement