Advertisement
दिव्यांगजन भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा- ओम प्रकाश यादव

उन्होनें इस अवसर पर दिव्यांगजन, वृद्धजन व नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार में कुल 11 लाख 50 हजार रुपए की राशि वितरित की गई है। जिसमें 13 दिव्यांग जनों को 3 लाख 60 हजार, 15 वृद्धजनों को 4 लाख 40 हजार और 10 व्यक्तियों व संस्थाओं को नशा मुक्ति के क्षेत्र में 3 लाख 50 हजार रुपए की राशि पुरस्कार और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
राज्य मंत्री ने 104 वर्षीय पंडित शादी राम वेद्व जिला कुरूक्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, शतवर्षीय पुरस्कार 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया है और श्रेष्ठ माता का प्रथम पुरस्कार रेवती देवी जिला रेवाडी को भी 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र भगत फूल सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय खनपुर कलां सोनीपत को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए का चेक से नवाजा गया है। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी का प्रथम पुरस्कार भुदत्त शर्मा जिला रेवाडी को 25 हजार रुपए का चेक और शील्ड व प्रंशसा पत्र देकर सम्मान किया गया है और अलावा अन्य द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं दिव्यांग, वृद्धजनों के लिए चलाई गई है।
दिव्यांगजन भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए दिव्यांगों की हर व्यक्ति को हरसंभव सहायता अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से दिव्यांग भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ें रहेंगे और वे समाजहित व देशहित में पूरी ताकत से काम करते रहेंगे। यादव ने कहा कि हमारे बुजुर्ग ही समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। बुजुर्गों के ज्ञान और अनुभवों की बदौलत से ही देश और समाज को खुशहाली और विकास की सही दिशा की ओर ले जाया जा सकता है। इनके अनुभवों व मार्गदर्शन से समाज में न केवल उन्नति और विकास की राह आसान होती है, बल्कि पारिवारिक संबंधों में भी घनिष्ठता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है।
यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के जिलो से आए दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई है वह अपने आप में अनूठी है और उन्होनें कहा कि दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा से खेलों के माध्यम से मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि नशा एक बहुत ही गंभीर समस्या है जो आज के युवाओं को अपने जाल में जकड़ रही है। इसको खत्म करने के लिए व्यक्ति और संस्थाओं को आगे आकर काम करना चाहिए।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर ने कहा कि विभाग आगे आने वाली योजनाओं की रूप रेखा तैयार कर रहा है। उन्होनें कहा कि दिव्यांगों को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, खेल और व्यावसाय में उनकी भागीदारी जरूरी है। उन्होनें कहा कि विभाग की वेबसाइट पर हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध है।
इस अवसर पर दिव्यांग जन हरियाणा के आयुक्त दिनेश शास्त्री, विभाग की निदेशक ऋतु, अतिरिक्त निदेशक रानी नागर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


