state-level National Press Day celebrations will celebrate in Dharamsala -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 7:00 PM (IST)
धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह
कांगड़ा (धर्मशाला)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर इस बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन धर्मशाला में होगा। सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समारोह में बतौर मुख् अतिथि शिरकत की। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 16 नवंबर को होने वाला यह समारोह धर्मशाला के मिनी सचिवालय के कैबिनेट हाल में शुरू 11 बजे होगा। समारोह में दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के मुख्य संपादक अनिल सोनी मुख्य वक्ता होंगे। इस अवसर पर आपका फैसला समाचार पत्र के मुख्य संपादक अशोक ठाकुर और हिमाचल दस्तक के मुख्य संपादक हेमंत कुमार का संबोधन भी रहेगा। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक आर.एस.नेगी विशेष तौर पर शरीक होंगे। भारतीय प्रेस परिषद ने इस बार राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संघर्ष क्षेत्र से रिपोर्टिंग, मीडिया के समक्ष चुनौतियां विषय पर चर्चा का सुझाव दिया है। यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement