Advertisement
राज्य स्तरीय मातृ स्वास्थ्य कार्यशाला - मातृ स्वास्थ्य पर अध्ययन आधारित अनुभव किए साझा

निदेशक आरसीएच डॉ. सुनीत राणावत ने पीजीआई के विषय विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन के अनुभवों एवं पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए अपनाये जाने वाले सुधारात्मक उपायों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीज के साथ संवेदनशील तरीके से संवाद स्थापित कर उपचार में सहयोग देना चाहिए। परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ. तरुण चौधरी ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में पीजीआई चंडीगढ़ के पीएसएम विभाग की प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मधु गुप्ता ने जिलों के चिकित्सा संस्थानों में होने वाली मातृ मृत्यु के कारणों के विश्लेषण पर चर्चा की। साथ ही अध्ययन के उद्देश्यों एवं प्रसव के समय गर्भवती महिला को रैफर करने वाले कारणों पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। सहायक प्रोफेसर डॉ. आशिमा अरोड़ा ने चिकित्सा संस्थान आधारित मातृ मृत्यु की निगरानी एवं प्रतिक्रिया तंत्र विषय पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।
प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. किरनजीत कौर ने समुदाय आधारित मातृ मृत्यु की निगरानी एवं प्रतिक्रिया, चिकित्सकों, नर्सिंग सेवा से जुड़े कार्मिकों की धारणाएं विषय पर प्रजेंटेशन दिया। डॉ. वनिता जैन ने मातृ मृत्यु दर के परिदृश्य, विश्लेषण एवं इसकी रोकथाम हेतु किए जाने वाले उपायों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. अभिनव अग्रवाल ने अध्ययन के आधार पर मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए तैयार की गयी आगामी कार्ययोजना से
अवगत कराया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


