State level cycling competition started at SMS Stadium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएमएस स्टेडियम में हुआ राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 20 सितम्बर 2023 1:24 PM (IST)
एसएमएस स्टेडियम में हुआ राज्य
स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम साइकिल ट्रैक पर 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय साइकिल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 17 से 19 वर्ष के वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 393 साइकिलिस्ट व 117 प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन राजवंश पब्लिक सी.सै. स्कूल बरकत नगर जयपुर द्वारा किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य नवल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया, समारोह अध्यक्ष संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर संभाग योगेश चंद शर्मा और विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा व विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता रहे ।
प्रतियोगिता के संयोजक राजवंश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक सीता चौहान, अनिमेष चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस रंगारंग कार्यक्रम का संयोजन व संचालन महेश बाबू शर्मा व सत्य नारायण भातरा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 सितंबर तक किया जाएगा जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement