State government will treat Corona victims with its own resources: Nitish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना पीड़ितों का इलाज राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी :नीतीश

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अप्रैल 2020 11:03 PM (IST)
कोरोना पीड़ितों का इलाज राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी :नीतीश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी पंचायत और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इसे विश्वव्यापी संकट बताते हुए कहा कि हर कोरोना पीड़ितों का इलाज राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी। उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, "जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं, उनकी सघन जांच की जा रही है। विदेशों से आए सभी लोगों की भी जांच हो रही है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए हम सभी को सचेत रहना पड़ेगा, लेकिन इसके साथ ही ये देखना भी जरूरी है कि उनके साथ कोई गलत व्यवहार ना हो।" उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों के लिए स्कूलों या फिर अन्य चिह्न्ति जगहों पर उनके लिए आवासन, भोजन एवं चिकित्सकीय सुविधा की सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि लोगों से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक, बिहार के करीब एक लाख साठ हजार लोग, दूसरे प्रांतों में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement