उन्होंने कहा, "बिहार के सभी राशन कार्डधारी के खाते में राज्य सरकार की तरफ से एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। आज ही से उनके खाते में ये राशि चली जाएगी।"
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ने कोरोना उन्मूलन फंड का गठन किया है, जिसमें सभी विधायक और विधान पार्षदों से सीएम ऐच्छिक कोष में पचास लाख रुपये लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं, और भी जरूरत होगी तो वह भी देंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने नहीं, सचते रहने की जरूरत है। --आईएएनएस