State government in the name of development have caused open plundered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में सरकार विकास के नाम पर खुली लुट मचाई रही है: त्यागी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 7:48 PM (IST)
प्रदेश में सरकार विकास के नाम पर खुली लुट मचाई रही है: त्यागी
जयपुर । आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश सहप्रभारी नितिन त्यागी सोमवार को जयपुर पंहुचे। 23 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा के लिए पार्टी कार्यालय पर आयोजन समिति के पद्धाधिकारीयों के बैठक पर समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी कर अगले तीन दिन तक शहर के हर गली, हर मौहल्ले, हर सडक़ पर जुट जाने का आहवाण किया। संभाग प्रभारी उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शहर में दो मौहल्ला सभाओं का आयोजन आर्दश नगर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कि गई जिसमें त्यागी ने कहा कि राजस्थान सरकार मिस गर्वेनेंस का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का विकास रूक गया है। विकास के नाम पर खुली लुट मचाई जा रही है, वहीं केन्द्र सरकार की नोटबंदी ने प्रदेश की जनता के लिएं संकट को और गहरा कर दिया है। जिस पर राहत की उम्मीद ना केन्द्र सरकार से की जा सकती है और ना ही राज्य सरकार से की जा सकती है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ड़ाली गई इस गहराई को दुर करने एवं केन्द्र सरकार ने किस प्रकार नोटबंदी के नाम पर देष का गुमराह किया है और किस प्रकार नोटबंदी के नाम पर घोटाले किये जा रहे जिसका खुलासा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुरे देशभर में जनसभा के माध्यम से जनता को जागरूक करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल 23 दिसम्बर को जनसभा संबोधित करेंगे जिसमें जयपुर अपना इतिहास लिखेगा, जिसकी गूंज प्रदेशभर में ही नहीं पुरे देश भर में सुनाई देगी।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement