khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 4:26 PM (IST)
जयपुर। कैलाशपुर कॉलोनी में दुकानों को सील किए जाने के विरोध में बुधवार को राज्य कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जेडीए पहुंचे थे। शर्मा ने बताया कि दुकानों के सील के विरोध में की गई जेडीए आधिकारियों के वार्ता बेनतीजा रही। शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जयपुरिया हॉस्पिटल का निजीकरण करना चाहती है इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके विरोध में अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा।