Starting with CS Challenger Cup starting Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएस चैलेंजर कप के मुकाबले शुक्रवार से शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017 10:12 PM (IST)
सीएस चैलेंजर कप के मुकाबले शुक्रवार से शुरू
जयपुर। छठी राजस्थान राज्य सिविल सेवा सीएस चैलेंजर कप टेनिस एवं द्वितीय सीएस चैलेंजर कप बैडमिंटन स्पर्धा के मुकाबले शुक्रवार से प्रारम्भ होंगे। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि मुख्य सचिव अशोक जैन, हरीशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में प्रातः 08.30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में इन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचसीएम रीपा की महानिदेशक कुमारी गुरजोत कौर करेगी। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीबी. गुप्ता तथा युवा एवं खेल मामलात विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे. सी. महान्ति विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के मुकाबले 8 से 10 दिसम्बर तक ओटीएस, एसएमएस स्टेडियम एवं एमएनआईटी में स्थित कोर्ट्स पर आयोजित होंगे। छठी राजस्थान राज्य सिविल सेवा सीएस चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में 17 टीमों के 103 तथा द्वितीय सीएस चैलेंजर कप बैडमिंटन स्पर्धा में 12 टीमों के 89 पुरूष एवं 12 महिला प्रतिभागी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement