Star cast to promote film hamra triranga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'हमारा तिरंगा' फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची स्टार कास्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 4:16 PM (IST)
'हमारा तिरंगा' फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची स्टार कास्ट
जयपुर । दशहरे के मौके पर फिल्म हमारा तिरंगा के प्रमोशन को लेकर फिल्म के अभिनेता अश्मित पटेल और अभिनेत्री शीतल शाह ने गुलाबीनगरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए फिल्म के मुख्य अभिनेता अश्मित पटेल ने बताया कि यह फिल्म देश की आजादी के आंदोलन के वक्त एक गांव की कहानी है। वर्ष 1940 में आजादी को लेकर किस तरह एक गांव वाले संघर्ष करते है और ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध करते है। यह इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के भुज में हुई है। इस फिल्म में खुशबु गुप्ता, मिलिन्द सोमन, राहुल देव, विजय राज, थॉमस मुनरो और मधु शर्मा समेत कई कलाकारों ने भी काम किया है। अभिनेता अश्मित पटेल ने बताया कि इस फिल्म में दर्शक मेरा रोल एक देशभक्त ग्रामीण युवक के रूप में देखेंगे। वहीं अभिनेत्री शीतल शाह ने बताया कि इस फिल्म में राधा के नाम से उनका गांव की युवती का रोल है, जो एक विचारों वाली युवती है। आगे देखिये तस्वीरें....

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement