Standing on feet after revision replacement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिवीजन रिप्लेसमेंट कर पैरो पर खड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 7:58 PM (IST)
रिवीजन रिप्लेसमेंट कर पैरो पर खड़ा
जयपुर। एसआरके मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एक ही दिन में तीन सफल घुटना प्रत्यारोपण कर मरीजों को अपने पैरो पर खड़ा करने में सफलता प्राप्त की है। घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने बताया की इनमे से दो प्रत्यारोपण ऐसे थे जिनके ऑपरेशन किन्ही कारणों से पहले अन्य अस्पतालों में विफल हो चुके थे, ऐसे मे दोनों ही मरीजों को विश्वास दिलाकर फिर से रिवीजन रिप्लेसमेंट किया गया, जो कि पूरी तरह सफल रहा। गुप्ता ने बताया कि मरीज अगले ही दिन अपने पैरो पर खड़े थे एवम बिना किसी सहारे के आसानी से चल पा रहे थे। गुप्ता ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीकों की सहायता से घुटने के प्रत्यारोपण मे नियमित सफलताएं मिल रही है। उन्होंने ऑपरेशन की सफलता का श्रेय पूरी टीम एवम अस्पताल प्रबंधन को दिया। अस्पताल निदेशक डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक एवम विशेषज्ञ व अनुभवी चिकित्सको एवम सपोर्टिंग स्टाफ की टीम है, जिसके चलते इस तरह के जटिल ऑपरेशन मे सफलता मिल रही है, उन्होंने पूरी टीम के प्रयास की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement