Advertisement
इलेक्ट्रोपैथी को प्रभावशाली बनाने के लिए मानकीकरण, शिक्षा और अनुसंधान की आवश्यकता : वासुदेव देवनानी

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र तब ही बनेगा जब हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रखने का संकल्प लेंगे। इसी से राष्ट्र प्रथम का भाव भी जगेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. देवनानी ने इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा से जुडे लोगों का आव्हान किया कि वे स्कूलों, कॉलेजों में जाकर दिनचर्या और संतुलित आहार की जानकारी देंगे तो स्वस्थ भारत में सभी भागीदार बन सकेंगे। डॉ. देवनानी ने कहा कि मरीज को ग्राहक ना समझे। उन्होंने कहा कि जब चिकित्सा में व्यवसाय बढता है तो जन विश्वास घटता है।
समारोह में विधायक कालीचरण सर्राफ ने कहा कि यह पद्धति श्रेष्ठ है। पौधों के रस से इस पद्धति में चिकित्सा होती है। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में इस चिकित्सा पद्धति का विकास राष्ट्र के लिए लाभदायी है। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलगुरू प्रो. त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि इस पद्धति में अभी 114 पौधों से उपचार किया जा रहा है। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष हेमन्त सेठिया ने इस चिकित्सा पद्धति को राजस्थान में आरम्भ करने की संघर्ष यात्रा की जानकारी बताई। बोर्ड के रजिस्ट्रार एवं आयुर्वेद के निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा ने स्वागत उदबोधन और आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर स्पीकर डॉ. देवनानी ने कार्यालय निर्माण में सहयोग के लिए भामाशाओं श्रीमती विमला दुग्गड, रमा गोयल, पिंकी सेठिया, सर्वेश्वर शर्मा और प्रवीण शर्मा का माला पहनाकर और तुलसी का पौधा भेंट कर अभिवादन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


