मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में शुक्रवार सुबह नौसैनिक अड्डे के बाहर अचानत भगदड मच गई। इस भगदड में 15 से ज्यादा अभ्यार्थी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि यहां बेरोजगार युवक नौ सेना की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक करीब 10 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी भर्ती प्रक्रिया
में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। जबकि उम्मीद 4000 अभ्यार्थियों की
थी। उम्मीद से ज्यादा अभ्यार्थी आने के बाद मेन गेट के बाहर अचानक भगदड़
मच गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और भीड़ को कंट्रोल करने
की कोशिश कर रही है।