Stalin said, DMK does not worry about exit poll results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टालिन बोले, द्रमुक को एक्जिट पोल के नतीजों की चिंता नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मई 2019 5:05 PM (IST)
स्टालिन बोले, द्रमुक को एक्जिट पोल के नतीजों की चिंता नहीं
चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है चाहे यह सकारात्मक हो या नकारात्मक। स्टालिन ने यहां मीडिया से कहा कि तीन दिनों के समय में लोगों का जनादेश आ जाएगा और हम उसका इंतजार कर रहे हैं। पार्टी एक्जिट पोल नतीजों की परवाह नहीं कर रही चाहे यह सकारात्मक हो या नकारात्मक। रविवार को लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद कई एजेंसियों द्वारा करवाए गए एक्जिट पोल्स में द्रमुक को तमिलनाडु में अच्छी संख्या में जीत दर्ज करते दिखाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या द्रमुक केंद्र में आने वाले किसी भी गठबंधन का हिस्सा होगी, इस पर स्टालिन ने कहा कि वोटों की गिनती के बाद 23 मई को इस पर बात करूंगा। बकौल स्टालिन, चुनाव नतीजों के बारे में 23 मई की शाम को ही पता चलेगा और उसके बाद ही राजनीतिक पार्टियों की बैठक उपयोगी होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement