पठानकोट । हमारी फोर्स का कोई भी त्यौहार उस समय सफल होता है जब शहरवासी उसे बिना किसी रुकावट, बिना किसी परेशानी के मनाते है ।यह कहना है एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल का । अपने निवास स्थान उपस्थित अधिकारियों एवं समूह विंगों के इंचार्जों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी फोर्स ही मेरा परिवार है और मेरी जिम्मेदारी ही मेरा त्यौहार है । उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की कामयाबी इसी में निहित है कि उन्होंंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है । उन्होंने अधिकारियों को नसीहत भी दी कि कोई भी अधिकारी या जवान अपनी डयूटी के प्रति लापरवाही नहीं बरते। इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर गुरलीन सिंह खुराना, एसपी ऑपरेशन हेम पुष्प शर्मा, एसपी मनोहर लाल , उपकप्तान रणजीत सिंह , उपकप्तान गुरप्रीत सिंह उपकप्तान मनोज ठाकुर सहित अन्य भी उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका