SSB seized 960 Nepali wine bottle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएसबी ने पकड़ी 960 शीशी नेपाली शराब

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 6:14 PM (IST)
एसएसबी ने पकड़ी 960 शीशी नेपाली शराब
महाराजगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बरगदवा के जवानों ने गुरुवार सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के अशोकवा नाके पर 960 शीशी नेपाली शराब की जब्त कीं। यह शराब नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही थी और तीन साइकिल पर 32 पेटियों में लदी थी। एसएसबी ने यह शराब और साइकिल स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दी। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर शराब व साइकिल छोड़ फरार हो गए। बरगदवा पुलिस शराब को जब्त का आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल बरगदवा के उपनिरीक्षक अपने जवानों के साथ सरहद से सटे स्थानीय थाना क्षेत्र के अशोकवा नाके के पास नोमेंस लैण्ड के समीप गश्त पर थे, तभी नेपाल से भारतीय सीमा में तीन साइकिल प्रवेश कर रही थीं। इन पर शराब की 32 पेटियां लदी थीं।

[@ लादेन के बाद अब बेटाUS के निशाने पर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement