Srinagar: CRPF jawan killed after failed attack on camp Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर हमला : सीआरपीएफ जवान शहीद, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 10:54 PM (IST)
श्रीनगर हमला : सीआरपीएफ जवान शहीद, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी
इलाके में की गई खोजबीन से खुलासा हुआ कि बैग और एके-47 राइफल लिए आतंकवादी सीआरपीएफ शिविर के पास स्थित एक इमारत में छिप गए, जिसे घेर लिया गया। छिपे हुए आतंकवादियों को जब चुनौती दी गई तो वे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने लगे, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एसओजी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ अभी तक जारी है। दो दिन पहले जम्मू के संजवान सैन्य शिविर में आतंकवादी हमला होने के बाद आज सीआरपीएफ शिविर पर हमला करने की कोशिश की गई। सुंजवान हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस दौरान कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए थे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement