Srinagar: CRPF jawan killed after failed attack on camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर हमला : सीआरपीएफ जवान शहीद, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 10:54 PM (IST)
श्रीनगर हमला : सीआरपीएफ जवान शहीद, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर। श्रीनगर में सोमवार को सुरक्षा बल के एक संतरी ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके बाद एक इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ के दौरान अद्र्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि करण नगर इलाके में जैसे ही अंधेरा हुआ, रुक-रुक कर तेज धमाके और स्वचालित गोलियों की गडग़ड़ाहट सुनाई देने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमले के लिए तैयार था, इसी दौरान एक जवान मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुठभेड़ स्थल से करीब 300 मीटर दूर स्थित एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। यह वही अस्पताल है जहां से लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी नवीद जाट उर्फ अबू हंजुल्ला छह फरवरी को दो पुलिकर्मियों की हत्या कर फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते आसपास के इलाकों के घरों को खाली करा लिया गया है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। महमूद शाह नामक एक व्यक्ति ने स्थानीय समाचार एजेंसी को फोन कर खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन के मुख्यालय पर हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकवादियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान अभियान चला रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्रीनगर के करण नगर में आत्मघाती हमला टालने के लिए मैं चौकस संतरी को बधाई देता हूं। सौभाग्य से दो आतंकवादी घेराबंदी में हैं और मुठभेड़ जारी है।’’ इससे पहले तडक़े 4.30 बजे करण नगर इलाके में सीआरपीएफ के 23वें बटालियन की निगरानी चौकी पर एक चौकस संतरी ने दो आतंकवादियों को देखा। संतरी द्वारा गोलियां चलाए जाने पर दोनों भागने पर मजबूर हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement