Spring Fair will be held tomorrow in Pataudi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटौदी में कल बसंत मेले का किया जाएगा आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 5:21 PM (IST)
पटौदी में कल बसंत मेले का किया जाएगा आयोजन
गुरूग्राम। गुरुग्राम जिला के खंड पटौदी में कल मंगलवार को बसंत मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला उपमंडल अधिकारी कार्यालय पटौदी में प्रात: 10 बजे से शुरू होगा। इस मेले के शुभारंभ अवसर पर गुरुग्राम के मंडलायुक्त डा. डी सुरेश व उपायुक्त हरदीप सिंह भी शिरकत करने पहुंचेेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पटौदी के एसडीएम रविंद्र यादव ने बताया कि बंसत मेले में सभी नागरिक सेवाएं उपलब्ध होंगी और सरकारी विभागों व सहकारिता जैसें हैफेड आदि के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ये सभी सेवाएं तथा उत्पाद कैशलैस तरीके से ही प्राप्त की जा सकेंगी। मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजीटल ट्रांजेक्शन या कैशलैस लेन देन के प्रति जागरूक करना है। बसंत मेले में ड्राईविंग लाईसेंस, राशन कार्ड, डोमीसाईल सर्टिफिकेट बनाने, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, नए बिजली कनैक्शन जारी करने, बिजली का मीटर बदलवाने, पेयजल कनैक्शन देने आदि के आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा मेला स्थल पर स्टॉल लगाई जाएगी। इस मेले में रक्तदान शिविर का आयोजन करने के साथ-साथ हैल्थ चैकअप तथा दांतो को चैक करने के कैंप भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, जिन लोगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड नहीं बनवाए हैं उनके आधार एनरोलमेंट की सुविधा भी मेले में उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही जिन लोगों के बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके खाते खोलने की प्रक्रिया भी की जाएगी। किसानों के खेतों की मिट्टी टैस्ट करके मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी मेले में जारी किए जाएंगे और पशुओं के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। यही नहीं, जिन लोगों के अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं या उनमें त्रुटियां है, उसके लिए भी आवेदन बसंत मेले में प्राप्त किए जाएंगे। मेले में इंतकाल दर्ज करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement