sports teach us discipline and punctuality: CS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेलकूद अनुशासन और समय पालन की देते हैं सीख: CS

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 3:28 PM (IST)
खेलकूद अनुशासन और समय पालन की देते हैं सीख: CS
जयपुर। मुख्य सचिव ओ.पी. मीना ने कहा है कि खेलकूद हमें अनुशासन और समय की पालना की सीख देते हंै। तंदुरुस्ती के साथ तनाव मुक्त रहने के लिए जीवन में खेलों की अहम भूमिका है। मीना सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऐसी स्पर्द्धाओं में महिला खिलाडिय़ों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई। मुख्य सचिव ने स्पर्द्धा के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की। बाद में टेनिस कोर्ट पर शॉट लगाकर तमिलनाडु सचिवालय और रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड इंदौर के बीच उद्घाटन मुकाबले का आगाज किया। इससे पहले मुख्य सचिव ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्मिक विभाग के सचिव भास्कर ए. सावंत ने स्पर्द्धा में आए सभी खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता मेें भाग ले रही विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक व मैनेजर्स के अलावा अखिल भारतीय एवं राज्य सेवाओं के अधिकारी तथा खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस प्रतियोगिता के मुकाबले 11 दिसम्बर तक एसएमएस स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड व जय क्लब, सी-स्कीम में खेले जाएंगे। हिस्सा ले रहीं विभिन्न टीम रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement