sports person protest aganist cm, action take against officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम के सामने खिलाडिय़ों ने जताया विरोध, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 2:21 PM (IST)
सीएम के सामने खिलाडिय़ों ने जताया विरोध, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
रोहतक। सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने रविवार को राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों ने रोहतक में विरोध जताया। ये खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान सुविधाएं न मिलने से नाराज थे। कृषि एवं पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने खिलाडिय़ों की समस्याएं सुनी। बाद में सीएम ने मंच से ऐलान किया कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिए गए कि जो भी सरकारी अधिकारी दोषी पाया जाए, उसे निलंबित कर दिया जाए। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन खिलाडिय़ों के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिनसे उनमें रोष है। यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट! यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement