Advertisement
विभाजन विपक्ष के डीएनए में - सीएम योगी

उन्होंने कहा कि, "इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रीयता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि, "1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूवार्ंचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वषों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।"
योगी ने कहा कि, "महर्षि देवराहा बाबा की यह पावन धरती कभी चीनी का कटोरा रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी।"
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, "राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है, उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


