करनाल। उचाना गांव स्थित देवी मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तहत भक्तों में भारी श्रद्धा देखने को मिल रही है। इसके तहत मंदिर में परम संत बाबा बंशी वाले के सानिध्य में भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को देवी उपासना के साथ कथा प्रवचन हुआ। शनिवार को कथा वाचक ने भक्तों को मां शाकंभरी की कथा सुनाई। इस मौके पर निगम मेयर रेनू बाला भी मौजूद रही। जिन्होंने कथास्थल पर पूजा अर्चना की। उनके साथ पार्षद जोगेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच सत्यपाल चौहान और राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व सरपंच मीरा रानी, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, कुलदीप राणा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, नाथी राणा, तरसेम राणा, नरेंद्र राणा, संतोष रानी, मोनू राणा, देवेंद्र गौतम, पंडित बिट्टू, नरेश राणा, कविता, कंवरपाल, सुशील, सुमित, अजमेर सिंह, सावित्री देवी, लवली, गीता देवी, प्रेम शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।