Speedpost sent to LDA, reached Haridwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पीडपोस्ट भेजा गया एलडीए को, पहुंचा हरिद्वार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 10:41 AM (IST)
स्पीडपोस्ट भेजा गया एलडीए को, पहुंचा हरिद्वार
लखनऊ। डाक विभाग की 'काबिलियत' अक्सर चर्चा में रहती है। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और लखनऊ सचिवालय को भेजे गए चार स्पीड पोस्ट अपने गंतव्य की जगह बरेली और हरिद्वार के बहादराबाद पंहुचा दिए गए। अमिताभ ने आईपीएन को बताया कि उन्होंने 17 मई को गृह विभाग, सहकारिता विभाग और राजस्व विभाग के साथ एलडीए के जन सूचना अधिकारी के नाम चार स्पीड पोस्ट महानगर पोस्ट ऑफिस से भेजे। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट के वेबसाइट के अनुसार इनमें तीन पत्र 27 मई को बहादराबाद में डिलीवर किए गए, जबकि राजस्व विभाग को भेजा पत्र 30 मई को शर्मा कंप्यूटर, बरेली को प्राप्त कराया गया।
अमिताभ ने पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश को आज भेजी शिकायत में उनके पत्र सही पते पर देने के साथ ही दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने और समुचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement