Advertisement
मुंबई में दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत

चारों लोग एक ही स्कूल और जूनियर कॉलेज में पढ़े होने के कारण कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। शनिवार को चारों स्टूडेंट्स गोरेगांव में जलज धीर के घर पर इकट्ठे हुए थे और घूमने का प्लान बनाया। इन्होंने बांद्रा में मौज मस्ती की। उसके बाद जब वो वापस लौटने लगे तब वह इस हादसे के शिकार हुए।
पुलिस के मुताबिक साहिल मेंढ़ा (कार ड्राइवर) को आरोपी के रूप में पहचाना गया है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वहीं बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक मामा पर अपनी तीन साल की भांजी की हत्या का आरोप सगा था। मामा ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि खेल-खेल में दुर्घटनावश बच्ची की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद 20 नवंबर को उसका अधजला शव घर से दूर एक सुनसान जगह पर मिला। शव की पहचान करने पर पता चला कि यह बच्ची वही लापता लड़की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


