Special services will be available during PM Modi rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी की रैली के दौरान उपलब्ध होंगी विशेष सेवाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 19 दिसम्बर 2018 4:10 PM (IST)
PM मोदी की रैली के दौरान उपलब्ध होंगी विशेष सेवाएं
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 27 दिसम्बर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के संदर्भ में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होेंने बताया कि इस रैली के दौरान हजारों लोगों के 26 दिसम्बर कोे धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजेन्द्र प्रशाद मेडीकल कालेज टांडा तथा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सामान्य आपालकालीन चिकित्सा सेवाओं के अतिक्ति विशेष चिकित्सा सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। उपायुक्त ने बताया कि सभा स्थल के नजदीक तथा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर भी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं जहां पर आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रैली के दृष्टिगत सभी नजदीकी अस्पतालों में भी सामान्य चिकित्सा सुविधाओं को 24 घंटे सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement