Advertisement
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 : गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा 3.50 करोड़ के पार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डिजिटाइजेशन को बढ़ाने हेतु सटीक रणनीति तैयार करने व बीएलओ को सहायता प्रदान करने हेतु सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक समयबद्ध कार्यक्रम है और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग भी इस कार्यक्रम के प्रति काफी सजग है और उनके द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लगातार पिछड़ने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी समय पर गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटलाइजेशन के कार्य में आशातीत वृद्धि न करवाए जाने पर महाजन ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सूची में अंतिम स्थान पर रहने वाले लगभग 20 EROs को कार्य में गति लाने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए।
प्रदेश भर में 08 लाख फार्म ईसीआईनेट पर डिजिटाइज
महाजन ने बताया कि भरे हुए गणना प्रपत्रों को बीएलओ द्वारा डिजिटाइज़ करने का कार्य भी जोर-शोर से शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भरे हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की गति तीव्र करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी शत प्रतिशत मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फार्म वितरण समय पर पहुंचवाना सुनिश्चित करें। काम की गति बढ़ाएं। निर्वाचन आयोग द्वारा चाही गई जानकारी तत्परता से बीएलओ एप में अपडेट करें। सभी अधिकारी एसआईआर के कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि समस्त सुपरवाईजरर्स, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीगण अपने बीएलओ से बात करें और एन्यूमरेशन फार्म का वितरण कार्य सम्पन्न कराएं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए।
गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने को दे बढावा
महाजन ने बताया कि मतदाता अपने गणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर सीधे ही भर सकते हैं। उनके द्वारा भरकर ऑनलाइन ही जमा करवाए गए गणना प्रपत्रों की सूचना BLO तक पहुंच जाती है। ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन अपना करना प्रपत्र भर देते हैं उन्हें बीएलओ द्वारा दिए जाने वाले गणना प्रपत्रों को उन्हें भरने की आवश्यकता नहीं है।
महाजन ने बताया कि गणना चरण के दौरान, ई.एफ. के वितरण और संग्रहण के लिए बी.एल.ओ. कम से कम तीन बार घर-घर जाएंगे। मतदाता https://voters.eci.gov.in/ पर अपना नाम और संबंधित रिश्तेदार का नाम पिछली एसआईआर मतदाता सूची में देख सकते हैं और गणना प्रपत्र में विवरण प्रदान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


