Advertisement
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि कि हर पात्र ग्राहक की ईकेवाईसी करना अनिवार्य है। ईकेवाईसी वितरक द्वारा बायोमेट्रिक आथेटिंकेशन और फेस स्केनिंग के माध्यम से की जाएगी ताकि हर एक एलपीजी उपभोक्ता को सत्यापित किया जा सके। इसी प्रकार का अभियान अन्य तेल कम्पनियों, आईओसीएल एंड एचपीसीएल द्वारा भी किया जा रहा है।
इन बिन्दुओं की होगी जांच
पॉल ने बताया कि रसोई घर में सिलेण्डर हमेशा सीधी स्थिति में खड़ा होना चाहिए, तथा गैस चुल्हा, सिलेण्डर से कम से कम 6 इंच की ऊंचाई पर किसी समतल प्लेटफॉर्म पर रखा होगा चाहिए और ग्राहक द्वारा ये ध्यान में रखा जाये कि ये प्लेटफॉर्ग लकडी का बना हुआ न हो। किसी भी ग्राहक को गैर मानक रबर ट्यूब (जैसे कि प्लास्टिक या हरे रंग की रबर ट्यूब या ऐसी रबर ट्यूब जिनकी एक्सपायरी दिनांक समाप्त हो गई हो) का उपयोग नहीं करना चाहिए।
रबर ट्यूब की वैद्यता 5 वर्ष की होती है जो की रबर ट्यूब पर लिखा होता है। ग्राहक रबर ट्यूब की जांच करके ही उसका उपयोग करें। अगर रबर ट्यूब की वैद्यता समाप्त है तो ऐसी स्बर ट्यूब को ग्राहकों द्वारा अपने वितरक से सम्पर्क करके तुरन्त बदल दिया जाना चाहिए।
ग्राहक द्वारा रसोई घर में एलपीजी के अलावा उसी स्थल पर किसी भी अन्य ईंधन जैसे केरोसिन, मिट्टी के चूल्हे, लकडी इत्यादि का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तथा ग्राहक द्वारा अपने एलपीजी कनेक्शन से सम्बन्धित तेल कम्पनी का प्रेशर रेगूलेटर का उपयोग किया जाना चाहिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिस कम्पनी का ग्राहक हो उसी कम्पनी का प्रेशर रेगूलेटर का उपयोग किया जाना चाहिए।
रिसाव की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
उन्होने बतया कि ग्राहक किसी भी रिसाव की स्थिति में हमारे 24*7 घंटे उपलब्ध एलपीजी लीकेज हेल्पलाइन नंबर 1906 पर सम्पर्क कर सकता है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ग्राहक रसोई घर में कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ जैसे की कपडे, चारपाई, घी, और तेल की पीपे अथवा अन्य कोई प्लास्टिक का सामान इत्यादि न रखे।
उन्होंने बताया कि जोधपुर ग्रामीण के लिए फील्ड ऑफिसर रजत वर्मा मो. 9491483601 तथा डिस्ट्रीब्यूटर सोनेल भारतगैस मो.9252256013, कृष्णा सर्वा भारतगैस मो.9414849440, विजय भारतगैस ग्रामीण वितरक 9461026853, ओम नमः शिवाय भारतगैस मो.7000798850 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


