Special camp in Jwali for Pong Displaced persons on 6th February-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पौंग विस्थापितों के लिए ज्वाली में विशेष शिविर 6 फरवरी को

khaskhabar.com: सोमवार, 04 फ़रवरी 2019 5:43 PM (IST)
पौंग विस्थापितों के लिए ज्वाली में विशेष शिविर 6 फरवरी को
धर्मशाला। उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास, राजा का तालाब, विनय मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौंग बांध विस्थापितों के लंबित पड़े मामलों को शीघ्र सुलझाने के लिए उनके दावों से जुड़े दस्तावेज पूरा करने हेतु विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में 6 फरवरी को ज्वाली में कानूनगो सर्कल हरसर के लोगों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में पहले चार शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। विनय मोदी ने बताया कि इस श्रृंखला में छठे शिविर में 7 फरवरी को तहसील कार्यालय देहरा में कानूनगो सर्कल देहरा और ढलियारा से संबंधित पौंग विस्थापितों के जमीनी हक के मामलों को लेकर आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सारी प्रक्रिया की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस कड़ी में सातवां शिविर 13 फरवरी को तहसील कार्यालय फतेहपुर में आयोजित होगा। इसमें कानूनगो सर्कल डूहग व राजा का तालाब, 14 फरवरी को तहसील कार्यालय जसवां कोटला के कानूनगो सर्कल कोटला व जंडौर, आठवें शिविर में 21 फरवरी को उप तहसील कार्यालय हरिपुर में कानूनगो सर्कल हरिपुर व बिलासपुर एवं नवें शिविर में 28 फरवरी को तहसील कार्यालय देहरा में कानूनगो सर्कल बढल के पौंग विस्थापितों के लिए जमीनी हक के दावों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर है। इन शिविरों में लोगों के जमीनी हक के मामलों को आगे बढ़ाने एवं इनमें तेजी लाने के लिए दावों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने लोगों की सुविधा के लिए विस्तृत योजना बना कर शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुरूप शिविरों की योजना बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement