Speaker Vasudev Devnani took blessings on Guru Purnima-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरू पूर्णिमा पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने लिया आशीर्वाद

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 12:57 PM (IST)
गुरू पूर्णिमा पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने लिया आशीर्वाद
गुरू सांई श्री भगत प्रसाद का किया सम्मान जयपुर, । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को प्रातःकाल में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमरापुर पावन स्थल पहुँचकर गुरु सांई श्री भगत प्रसाद का शॉल ओढाकर, माला पहनाकर और श्री फल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
देवनानी ने इस मौके पर श्री प्रेम प्रकाश सम्प्रदायाचार्य श्री 1008 सद्‌गुरू स्वागी टेंऊराम के पावन स्थल श्री अमरापुर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। देवनानी ने सांई श्री मोनूराम का भी आशीर्वाद लिया।
देवनानी ने वहां उपस्थित भक्तजन को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरूजन और संतजन का आशीर्वाद और उनके आशीर्वचन से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर श्री देवनानी के साथ श्री अमित गोयल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement