Speaker Dr. Vasudev Devnani Extends Greetings on Narad Jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्‍पीकर डॉ. वासुदेव देवनानी ने नारद जयंती पर दी शुभकामनाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 मई 2026 5:51 PM (IST)
स्‍पीकर डॉ. वासुदेव देवनानी ने नारद जयंती पर दी शुभकामनाएं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। डॉ. देवनानी ने अपने संदेश में कहा कि देवर्षि नारद भारतीय संस्कृति में संवाद, ज्ञान और लोकमंगल के प्रतीक माने जाते हैं। वे प्रथम पत्रकार के रूप में भी पूजनीय हैं, जिन्होंने सदैव सत्य, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता दी। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि संवाद का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल और सूचना युग में नारद जी के आदर्श और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में स्वस्थ संवाद, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी से आह्वान किया कि वे सत्य, नैतिकता और लोककल्याण के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज को सशक्त और समरस बनाने में योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement