Advertisement
विवाहिता से छेड़छाड़ मामले में एसपी निवास पर हंगामा

जाल का कुआं टोंक निवासी पीडि़ता एक विवाहिता ने पुरानी टोंक पुलिस थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया है कि वह सोमवार की दोपहर अपने पीहर ककोड़ से टोंक बस स्टैंड पर उतरी तो वहां एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल लेकर आया। उसने विवाहिता से कहा कि उसके पति ने उसे लेने भेेजा है। इस पर विवाहित उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। युवक उसे बाडोलिया बीयर बार स्टेडियम के पास ले जाकर उसे जबरन अंदर ले गया। महिला ने मना किया तो वहां से नेहरू कॉलेज के पास स्थित मकान में ले गया, वहां पहले से दो व्यक्ति लेटे हुए थे। पीडि़ता का आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म करने करने की धमकी दी तो वहां से वह भाग गई। इस दौरान रास्ते में उसका पति मिल गया। उसने पति को आपबीती सुनाई। वहां से दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए आई तो वहां मिले मरूतार नामक व्यक्ति को पुलिस कोतवाली ले आई। जिस दौरान ताराचंद बाडोलिया वहां आया और आरोपी मरूतार को अपने साथ ले गया।
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


