SP MP remove his PA, said, punishment given to those who betrayed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा सांसद ने की PAकी छुट्टी,कहा- गद्दारी करने वालों को मिले सजा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 9:07 PM (IST)
सपा सांसद ने की PAकी छुट्टी,कहा- गद्दारी करने वालों को मिले सजा
विदिशा। पाकिस्तान के लिए जासूसी कांड में पीए की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने विदिशा में मीडिया से कहा कि राज्यसभा, दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के वेरिफिकेशन के बाद उन्होंने पीए फरहत की नियुक्ति की थी। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाले मुनव्वर सलीम ने बताया कि फरहत की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने राज्यसभा सचिवालय को सूचित कर उसे तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में सांसद सलीम ने कहा, ‘मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि लगभग 11 महीने पहले फरहत को पीए की हैसियत से मौका दिया था। मौका देने से पहले राज्यसभा सचिवालय से सभी तरह की जांच हुई थी। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement