SP MP Awadhesh Prasad claims: Our government is coming in 2027-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- 2027 में आ रही है हमारी सरकार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 5:48 PM (IST)
सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- 2027 में आ रही है हमारी सरकार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने हैं और इसे लेकर अभी से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। सपा सांसदों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि वे जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इससे राज्य के किसानों, शिक्षकों और युवाओं को फायदा होगा। हमारी सरकार पीडीए के हित में है। सभी को नए साल की बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया है। वोट बढ़ाने का काम करने के साथ यह भी निर्देश दिया है कि वैध वोटरों का वोट न कट पाए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की ओर से निर्देश मिला है कि पीडीए के लोगों के खिलाफ भाजपा द्वारा साजिश रची जा रही है। इसलिए सभी सांसद काम में लग जाएं और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। केवल यही चर्चा हुई है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनानी है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों की स्थिति सुधरेगी और अमन-चैन तथा भाईचारे का राज स्थापित होगा।
सपा सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया और भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर अखिलेश यादव आगे बढ़ रहे हैं। हम इन्हीं नीतियों पर चलकर सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह संतों-महापुरुषों का देश है। संतों का सम्मान होना चाहिए। समाजवादी पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ता हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। अन्याय होगा तो हम आवाज उठाते रहेंगे। किसी प्रतिमा को तोड़ना अच्छा नहीं है। महापुरुषों के नाम पर विवाद नहीं होना चाहिए।
एसआईआर को लेकर सपा सांसद ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एक्टिव हैं। किसी भी वोट को कटने नहीं देंगे। हमारे कार्यकर्ता वोटों पर नजर रखने के साथ ही साथ नाजायज वोट बढ़ने नहीं देंगे।
इंडिया ब्लॉक गठबंधन का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि गठबंधन है और रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement