Sp leader shoot in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में सपा नेता को गोली मारी

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 2:03 PM (IST)
बिहार में सपा नेता को गोली मारी
सीवान। बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष रबिबुर रहमान उर्फ राजू को गोली मार दी। उन्हें घायल अवस्था में सीवान के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शहर के सिसवन ढाला के समीप रविवार की रात अपराधियों ने रबिबुर रहमान उर्फ राजू को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। नगर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने सोमवार को बताया कि राजू शहर के महादेवा में संचालित एक कोचिंग संस्थान के संचालक भी हैं और जमीन के कारोबार से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अब तक चार शादियां भी कर चुका है। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement