SP government should come to power, Akhilesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा सरकार का फिर से सत्ता में आना जरूरी-अखिलेश

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 09:56 AM (IST)
सपा सरकार
का फिर से सत्ता में आना जरूरी-अखिलेश
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जा रही है। समाजवादियों ने कई बड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ी है और जनता को सहूलियत मिली है। समाजवादी पेंशन योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की गरीब जनता को आगे बढ़ने का अवसर मुहैया कराया गया है। समाजवादियों द्वारा राज्य में शुरू की गईं विकास गतिविधियों को लगातार जारी रखने के लिए समाजवादी सरकार को फिर से सत्ता में लाना जरूरी है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 04 शहीदों, जनपद आजमगढ़ के शहीद सिनोद कुमार, कुशीनगर के शहीद हरिकेश प्रसाद, आगरा के शहीद मुल्तान सिंह तथा बलिया के शहीद हरवेन्द्र यादव के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसमें शहीद के माता-पिता के लिए 05 लाख रुपए का चेक भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने नोटबंदी के दौरान धनराशि निकालने के लिए ए0टी0एम0 लाइन में मृत हुए व्यक्तियों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता धनराशि के चेक प्रदान किए। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement