SP government presented Examples to timely completion of the projects- CM Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास, परियोजनाओं को समय से पूरा करके सपा ने पेश की मिसाल- सीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 8:39 PM (IST)
विकास, परियोजनाओं को समय से पूरा करके सपा ने पेश की मिसाल- सीएम
श्री यादव ने कहा कि विकास और जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने के मामले में समाजवादी सरकार को कोई मुकाबला नहीं है। गोमती रिवरफ्रण्ट के विकास, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना जैसी परियोजनाओं के साथ ही, पूरे प्रदेश में सड़क, पुल, एम्बुलेन्स, चिकित्सा की बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई है। एम्बुलेन्स सेवा की भांति कम से कम समय में पुलिस की सेवा मुहैया कराने की सुविधा का शुभारम्भ भी शीघ्र ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनता की परेशानी दूर करने और सहूलियत पहुंचाने वाले काम किए हैं। एम्बुलेन्स सेवा, कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना, मेडिकल काॅलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण, लैपटाॅप वितरण, मुफ्त सिंचाई व्यवस्था, कन्या विद्या धन योजना, समाजवादी पेंशन योजना, श्रमिकों को साइकिल वितरण आदि राज्य सरकार के ऐसे ही काम हैं। समाजवादी सरकार के इन कामों से आम जनता का जीवन सरल और बेहतर हुआ है। साथ ही, नौजवानों और भावी पीढ़ी के लिए भी अवसरों के द्वार खुले हैं। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा। समाजवादी कालेधन और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं। समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना सहित तमाम योजनाओं में तकनीक का इस्तेमाल करके भ्रष्टाचार की सम्भावनाओं पर रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement