Advertisement
मतगणना में सपा कर सकती अराजकता : भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों से सपा कार्यकर्ता उत्तेजित होकर अराजकता फैलाने की तैयारी कर रहे हैं। सपा के लोग जनादेश का अनादर कर अराजकता फैला सकते हैं। सपाई सोशल मीडिया पर मतगणना को लेकर धमकियां दे रहे हैं। हमने चुनाव आयोग से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल ने आयोग से उपरोक्त बातों को संज्ञान में लेकर मतगणना के दौरान अराजकता व दंगा करने के उद्देश्य से जमावड़ा करने वाले विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने व मतगणना को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सख्त निर्देश देने का अनुरोध किया।
भाजपा के अनुसार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ पीएम मोदी के सत्ता में आने के बावजूद विपक्ष भाजपा की जीत को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जबकि इसी चुनावी प्रक्रिया के तहत उनकी कई राज्यों में जीत हो चुकी है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहसंयोजक जेपीएस राठौर मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


