South China sea: viewing Chinese atitude Vietnam diploy launchers Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण चीन सागर: चीनी रुख के मद्देनजर वियतनाम ने तैनात किए लॉन्चर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 4:35 PM (IST)
दक्षिण चीन सागर: चीनी रुख के मद्देनजर वियतनाम ने तैनात किए लॉन्चर्स
वियतनाम के रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल नग्युयेन ची विन्ह ने रॉयटर्स से सिंगापुर में जून महीने में कहा था, ‘हनोई के पास स्प्रैटली द्वीप पर तैनात करने के लिए कोई लॉन्चर्स और हथियार तैयार नहीं हैं लेकिन हम ऐसा करने का अधिकार रखते हैं। हमारे पास यह प्रासंगिक अधिकार है कि हम अपनी आत्मरक्षा कर सकें। हम अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी वक्त कोई भी कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।’ वियतनाम का यह कदम स्प्रैटली द्वीप समूह पर चीनी दावे और उसके सैन्यीकरण का जवाब माना जा रहा है। वियतनाम सैन्य रणनीतिकार दक्षिण चीन सागर में कोई आक्रामक गतिविधि को अंजाम देने से डर रहे हैं। वियतनाम रवनेज और अन्य तरह की मिलिटरी स्थापनाओं को लेकर आशंकित है। वियतनाम इस कदम को काफी जोखिम भरा मानता है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement