Advertisement
अमेरिका, तालिबान में कई बिंदुओं पर सहमति बननी बाकी : सूत्र

इस बीच, तालिबान के एक पूर्व कमांडर सैयद अकबर आगा ने कहा कि "समझौता लगभग तय है। केवल कुछ ही मुद्दे शेष हैं, जिन पर दोनों पक्ष चर्चा कर रहे हैं और संघर्ष विराम उनमें से एक है।"
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल और वाशिंगटन शांति वार्ता पर समन्वय कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि "हिंसा में कमी, संघर्ष विराम पर सहमति, बातचीत के लिए एक समावेशी प्रतिनिधिमंडल का गठन और अंतर-अफगान वार्ता शुरू करना हमारे और हमारे सहयोगियों की सामूहिक मांगें हैं।"
सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा काबुल में तालिबान के हमले में एक अमेरिकी सैनिक के मारे जाने के बाद वार्ता रोक दी गई थी, जिसके बाद अब वार्ता का नया दौर फिर से शुरू हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


